Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम: भगवान नारायण का स्वर्ण मुकुट चोरी करने वाला साधु गिरफ्तार, इतने लाख का मुकुट व नकदी बरामद

उत्तराखंड: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में भगवान नारायण का स्वर्ण मुकुट चोरी होने के मामले में चमोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

किया गिरफ्तार

जिस पर पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए एक साधु को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के मुताबिक, आरोपी साधु ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम (ब्रह्मकपाल) में भजन-कीर्तन के लिए ठहरा हुआ था। आरोप है कि 24 जुलाई 2026 की रात उसने भगवान नारायण का स्वर्ण मणि जड़ित मुकुट और आश्रम में रखी नकदी चुराई और फरार हो गया। घटना सामने आने के बाद आश्रम प्रबंधन ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने 29 जुलाई को बद्रीश गंगा वाटिका गेट (हनुमानचट्टी रोड) के पास से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत का स्वर्ण मणि जड़ित मुकुट, चोरी की गई नकदी का हिस्सा और घटना में इस्तेमाल किया गया बैग भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघवराम पाठक उर्फ राघवदास (57 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले का रहने वाला बताया गया है।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version