Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बदरीनाथ दान-चढ़ावा घोटाला: ‘फुटेज डिलीट’ या ‘सबूत मिटाने की साजिश’, एसआईटी की जांच में खुला बड़ा राज

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की हेराफेरी मामले में विभागीय जांच पूरी हो गई है। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है।

सीसीटीवी में हेरफेर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मंदिर की 45 दिन की सीसीटीवी फुटेज के बजाय केवल 13 दिन की फुटेज मिलने से हड़कंप मच गया है। फुटेज में वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को कई बार नोटों के बंडल और कीमती उपहार बाहर ले जाते देखा गया है। इस हेराफेरी में अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है। बीकेटीसी सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने फुटेज डिलीट होने को तकनीकी कारण बताते हुए इसे रिकवर कराने की बात कही है।

जांच जारी

फिलहाल एसआईटी मंदिर समिति के रिकॉर्ड का अध्ययन कर रही है और घटना के दौरान मौजूद रहे अधिकारी-कर्मचारी समेत एक दर्जन लोगों को जांच के दायरे में लिया गया है।

Exit mobile version