Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारघाटी और केदारनाथ को जोड़ने वाले इस मार्ग पर बनकर तैयार हुआ बैली ब्रिज, हुआ सफल ट्रायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। केदारघाटी और केदारनाथ को जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैली ब्रिज बन गया है।

केदारनाथ यात्रा में आने वाले वाहनों का होगा संचालन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बैली ब्रिज कुंड में मंदाकिनी नदी पर 70 मीटर स्पान का बनाया गया है। जो अब बनकर तैयार हो गया है। जिसके बाद यहां वाहनों के संचालन का ट्रायल भी किया गया। एनएच के विशेषज्ञों की मौजूदगी में इस पुल से वाहन संचालन का ट्रायल किया गया है। जो सफल रहा है। अब यात्राकाल में इसी पुल से वाहनों का संचालन किया जाएगा। भारतीय सेना के विशेष सहयोग से यह बैली ब्रिज बनाया गया है।

Exit mobile version