Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में छुट्टियों के आदेश पर लगी रोक, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इसी माह की 13 तारीख से बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है।जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ।

बजट राज्य के विकास की दिशा में मील का पत्थर होगा साबित

उत्तराखंड में 13 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है। इस बार धामी सरकार का बजट सत्र प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित होगा, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सत्र को देखते हुए चमोली जिले के डीएम हिमांशु खुराना ने अधिकारियों की छुट्टी पर रोक के आदेश जारी किए हैं।वहीं वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा इस बार बजट राज्य के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होने का दावा किया गया है।

15 मार्च को किया जाएगा बजट पेश

मीडिया रिपोर्टस  की मानें तो धामी सरकार का विधानसभा में 15 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। 13 मार्च से प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र को देखते हुए विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधानसभा से संबंधित अन्य कार्रवाई को सुनिश्चित करने के लिए चमोली जिले के डीएम हिमांशु खुराना ने अधिकारियों की छुट्टी पर रोक के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अफसरों को मुख्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा है।

Exit mobile version