Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां दो बच्चों के साथ भटकते हुए पंहुची बांग्लादेशी महिला, जेठ-जेठानी पर लगाया आरोप


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां गांव मुडिया कला में एक महिला अपने 8 वर्ष के पुत्र तथा 8 माह की दुधमुंही बच्ची के साथ भटक कर बाजपुर पंहुच गयी।

मामले की हो रही जांच-

जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि यह महिला अपना नाम रशीदा पत्नी अली हुसैन कुरैशी निवासी सेक्टर 12 गली नंबर 11 मकान नंबर 187 मीरपुर ढाका बता रही है।जोज खुद को बांग्लादेशी बता रही है तथा बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मीरपुर में रहने वाले अपने जेठ जेठानी पर उसको यहां लावारिस छोड़ने तथा उसका पासपोर्ट व उसकी तमाम आईडी छीन कर ले जाने का गंभीर आरोप लगा रही है। पुलिस महिला को उसके बच्चों के साथ पूछताछ के लिये अपने साथ कोतवाली ले आई है।

Exit mobile version