Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बैंकों की हड़ताल से एक दिन में 15 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ प्रभावित


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां 28 और 29 को बैंकों के कार्मिकों ने हड़ताल का ऐलान किया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों और फेडरेशनों के आह्वान पर सोमवार को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का नैनीताल में भी असर देखने को मिला।

हड़ताल पर रहें कार्मिक-

हड़ताल के चलते अकेले नैनीताल शहर में लगभग 15 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा हैं। अन्य जिलों में भी बैंकों की हड़ताल का असर देखने को मिला है। जिसमें सोमवार को नैनीताल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक और एलआईसी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

Exit mobile version