Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: सावधान: साइबर ठगों का नया पैंतरा, स्कूल का क्यूआर कोड भेज कर अभिभावकों से फीस जमा करने के नाम पर कर रहे ठगी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो अलग-अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहें हैं।

साइबर ठगों का जाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सक्रिय साइबर ठगों ने फीस के नाम पर अभिभावकों से ठगी करने का नया पैंतरा खोजा है। जो स्कूल का क्यूआर कोड भेज कर अभिभावकों से फीस जमा करने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। साइबर ठगों ने स्कूल के अभिभावकों को क्यूआर कोड भेज कर फीस जमा करने के लिए मैसेज किया। साथ ही फीस जमा करने की आखिरी तारीख और विलंब शुल्क जमा करने के बारे में भी मैसेज में जानकारी दी गई। हालांकि स्कूल तक मामला पहुंचने पर प्रबंधन ने अभिभावकों को अलर्ट कर दिया और इस तरह से अभिभावक साइबर ठगों के जाल में फंसने से बच गए। ऐसा होने पर आप भी सतर्क रहें।

Exit mobile version