Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: नये‌ साल के नाम पर लोगों को ठग रहें साइबर ठग, इन संदेशों से आप भी रहें सावधान, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो‌ मासूम जनता को अलग-अलग पैंतरों से ठग रहीं हैं। अब साइबर ठग नये साल के नाम ठगी का जाल बढ़ रहा है।

इस संदेश से ठगने का फैला रहें जाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब साइबर ठग लिंक से लोगों को ठग रहें हैं। जो लिंक को लोगों के व्हाट्सएप और फेसबुक पर संदेश के रूप में भेज रहे हैं, जिसमें नववर्ष के शुभकामना संदेश हैं। इससे आप सावधान रहें। ऐसा एक मामला यूएसनगर और हल्द्वानी में सामने आ चुका है। जिस पर ठग नए साल में फ्री उपहार पाने के लिए लिंक पर क्लिक करने को कह रहें हैं। इससे सावधान रहें। पुलिस इस जालसाजी से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है।

Exit mobile version