Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: पुलिस के इस फोन काॅल से ठग रहें साइबर ठग, आप न करें यह गलती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जिसके झांसे में मासूम जनता आ रही है। ठग अलग अलग तरीके से लोगों को ठग रहें हैं।

पुलिस कर‌ रहीं जागरूक

जिसके बाद अब ठग नया पैंतरा अपना रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ठग हेलो, तुम्हारा बेटा पुलिस कस्टडी में है। वह गलत काम करते हुए पकड़ा गया है। उसे छुड़ाना चाहते हो तो रुपये भेज दो। नहीं तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। कुछ इस तरह के फोन काॅल से ठगी कर रहे हैं। इस संबंध में एसएसपी डा.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई कर रही है। साथ ही लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है।

Exit mobile version