Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: हेली सेवा बुकिंग शुरू होते ही सक्रिय हुए साइबर ठग, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम आगामी मई महीने में शुरू हो रहीं हैं। इसके लिए हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।

टीम लोगों को करेगी जागरूक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। जिनसे आप सावधान रहें। जिस पर उत्तराखंड एसटीएफ ने लोगों से खास अपील की है। कहा कि वे बुकिंग करते समय सावधानी बरतें। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपील की है कि अगर लोग पहले से अवेयर रहेंगे तो ठग उनको चूना नहीं लगा पाएंगे। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एसटीएफ ने साइबर थाने में टीम तैयार की है। यह टीम सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को जागरूक भी करेगी।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in से टिकट बुक कर सकते है। इस वेबसाइट पर कोई मोबाइल नंबर नहीं है।

Exit mobile version