उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं। यह साइबर ठग अलग-अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहें हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है।
साइबर ठगों का बढ़ता जाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब साइबर ठगों ने उत्तराखंड सरकार में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्राेफाइल बनाकर ठगी का प्रयास किया। ठगों ने उनकी व्यक्तिगत जानकारी एवं तस्वीरों का दुरुपयोग करते हुए फेसबुक पर उनके नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई। फर्जी प्रोफाइल से फेसबुक पर जुड़े उनके कुछ दोस्तों को मैसेज भेजे और रकम मांगने का प्रयास किया। इस संदेश में ठग ने बताया है कि उसके एक परिचित जो सीआरपीएफ के अधिकारी हैं, उनका स्थानांतरण होने के कारण वह अपना घरेलू सामान-फर्नीचर, बेड, रेफ्रिजरेटर, टेलीविज़न आदि सामान उचित दाम पर बेचना चाहते हैं। यदि आप चाहें तो यह सामान ले सकते हैं। इसके बाद वह दोस्तों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर रहा है। उनके दोस्तो ने उन्हें स्क्रीनशॉट भी भेजे।
पुलिस कर रही जांच
जिसके बाद इसकी जानकारी जब सचिव को मिली तो उन्होंने तत्काल साइबर थाने में तहरीर दी। जिसके बाद शहर कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।