उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। जो अलग अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहें हैं।
साइबर ठगों का जाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर ठगों ने खिलाड़ियों को ठगने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाने के नाम पर ठगने का जाल बिछाया है। इसके लिए एक फर्जी वेबसाइट बनाकर इस पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस वेबसाइट पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, आईओसी की अध्यक्ष पीटी ऊषा, ओलंपियन नीरज चोपड़ा जैसी शख्सियतों को पुरस्कार चयन समिति का सदस्य दिखाया गया है। जिससे सावधान रहने की जरूरत है। वेबसाइट को खोलने पर इस पर डोनेशन के लिए एक क्यूआर कोड खुल रहा है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को जीरो एफआईआर दर्ज की है। साइबर थाना पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार की शिकायत पर जीरो एफआईआर की गई है। इसे अब देहरादून जिले में भेजा जा रहा है।