Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे ठग, न करें यह गलती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश भर में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो नये नये पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहें हैं। वहीं अब यह ठग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की लोकप्रियता का भी फायदा उठाने की फिराक में है।

न खोलें एपीके फाइल या लिंक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (साइबर) ने इससे बचने के लिए लोगों को अलर्ट किया है। यह ठग सेना व सशस्त्र बलों के नाम पर चंदा मांगने के साथ लोगों के खातों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की सलाह है। स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार बताया गया है कि साइबर अपराधी सशस्त्र बलों व सेना के नाम पर विभिन्न प्रकार के मैसेज और कॉल कर लोगों को झांसा देते हुए चंदा मांग रहे हैं। अज्ञात फाइलें और लिंक भेजकर भी ठगी की जा रही है। किसी भी अनजान स्रोत से प्राप्त संदेश, एपीके फाइल या लिंक पर क्लिक न करें।

Exit mobile version