Site icon Khabribox

उत्तराखंड: WhatsApp पर आए यह मैसेज तो हो जाएं सावधान, एक महिला के खाते से उड़े दो लाख से ज्यादा रूपये

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगों का गिरोह बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहे हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

एक ऐसा ही मामला सामने आया है। देहरादून में एक महिला साइबर ठगों का शिकार हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर थाना प्रभारी गिरीश नेगी के अनुसार, अंजू निवासी प्रेमनगर को पांच मार्च को दो व्हाट्सऐप नंबरों से मैसेज आए थे।
मैसेज करने वालों ने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताया और इन्वेस्टमेंट के लिए झांसे में लिया। इसके बाद महिला को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। शुरुआत में टास्क पूरे करके उनको आठ सौ रुपये मिले। इसके बाद 2000 हजार का टास्क दिया गया और 2800 रुपये खाते में दिखाएं। जिसके बाद महिला ने विश्वास में आकर  2,13,900 रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप डिलीट हो गया। जब उन्होंने कंपनी की जानकारी जुटाई तो वह सब फर्जी निकली।

जांच कर रहीं पुलिस

जिसके बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ‌ और महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।

Exit mobile version