Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: अब इस शातिर पैंतरे से लोगों को ठग रहें साइबर ठग, उड़ा रहे ज़िन्दगी भर की जमा-पूंजी, आप न करें यह गलती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं। यह ठग अलग-अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहें हैं।

साइबर ठगों का बढ़ता जाल

अब ठग ओटीपी मांगने के बजाय सिर्फ एक रुपये भेजने की बात कहकर लोगों की जमा-पूंजी उड़ा रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में साइबर विशेषज्ञ और सीओ रामनगर सुमित पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि ठग काफी प्रशिक्षित होते हैं। जो सबसे पहले लोगों को झांसे में लेते हैं और बीमा पॉलिसी, किराया, सिम या एटीएम एक्टिवेशन जैसी चीजों को लेकर फोन करते हैं। इसके बाद परीक्षण के लिए एक रुपये भेजने को कहते हैं, जिससे यह लगे कि वे कोई साधारण ट्रांजेक्शन कर रहे हैं धोखाधड़ी नहीं कर रहें हैं। कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि जैसे ही ठग के झांसे में आकर पीड़ित व्यक्ति एक रुपया यूपीआई या अन्य नेट बैंकिंग से भेजता है, साइबर अपराधी उस मोबाइल नंबर या खाते की अहम जानकारी निकाल लेते हैं। ऐसे में सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

Exit mobile version