Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिलाओं पर भालू का हमला, पहाड़ी से गिरने पर एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर

उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पोखरी तहसील के सिदेली गांव के पास शुक्रवार सुबह मवेशियों के लिए जंगल से चारा पत्ती लेने गई दो महिलाओं पर भालू ने अचानक हमला कर दिया।

एक महिला की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिदेली गांव से लगभग 100 मीटर दूर जंगल में दोनों महिलाएं अपने पालतू जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। तभी घात लगाकर बैठे भालू ने उन पर हमला बोल दिया। हमले के डर से पीछे हटने की कोशिश में दोनों असंतुलित होकर खाई में गिर गईं। घटना की भनक लगते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 55 वर्षीय विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल 42 वर्षीय लक्ष्मी देवी का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें श्रीनगर गढ़वाल स्थित बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में भालू की दहशत भी बढ़ गई है।

Exit mobile version