Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आतंक का पर्याय बनने लगे हैं भालू व गुलदार, वन विभाग खरीदेगा बियर स्प्रे, जानें कैसे करेगा काम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक वन्य जीवों का आतंक बना हुआ है। वहीं इन दिनों गुलदार के साथ भालू के हमलों की घटनाएं भी बढ़ रही है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।

भालू व गुलदार का बढ़ता आतंक

रुद्रप्रयाग जिले में भालू की आवाजाही काफी बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भालू व गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए अब वन विभाग के लिए बियर स्प्रे खरीदे जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों का समय भी एक घंटा आगे बढ़ाया गया है। साथ ही रुद्रप्रयाग व अन्य जिलों के प्रभावित गांवों में पहले चरण में झाड़ियों का कटान, स्कूलों की सुरक्षा और रात्रि गश्त की व्यवस्था होगी। जिसमें मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए 7.32 करोड़, स्थानीय व्यक्तियों की तैनाती योजना के लिए 30.80 लाख और नवाचार के लिए 36.25 लाख आवंटित किए गए हैं। साथ ही तय किया गया कि भालुओं को भगाने के लिए वन विभाग बियर स्प्रे खरीदेगा। जो शिमला मिर्च का स्प्रे होता है जो भालुओं की आंखों में हल्की जलन करता है।

Exit mobile version