Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दीपावली पर्व से पहले उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा हवा की निगरानी, इन जगहों पर होगी हवा की गुणवत्ता की जांच

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खास कदम उठाए जा रहे हैं। दीपावली पर्व से पहले उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जताई है।

पीसीबी ने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राज्य के आठ शहरों में हवा की निगरानी का काम करेगा। इस अवधि में ध्वनि की जांच की जाएगी। जिसमें राज्य में देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में हवा की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इसमें देहरादून में घंटाघर व नेहरू कॉलोनी, ऋषिकेश में नगर निगम परिसर, टिहरी में डीएम कार्यालय व नगर पालिका परिषद परिसर क्षेत्र में जांच होगी। यह कार्य 13 अक्टूबर से शुरू होगा।

Exit mobile version