Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 60 साल पूरे होने पर लाभार्थियों को आसानी से मिलेगी पेंशन, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ीं खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पेंशनधारकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

पेंशन में होगी आसानी, नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द 60 साल की उम्र पूरी करते ही पात्र लाभार्थियों को पेंशन मिलने में आसानी होगी। राज्य स्थापना दिवस से यह प्रक्रिया शुरू होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए प्रक्रिया छह माह पहले ही पूरी कर दी जाएगी।

समाज कल्याण विभाग द्वारा जुटाई जा रहीं जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में निदेशक समाज कल्याण प्रकाश चंद्र ने निर्देश जारी किए हैं। जिसमें सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि विकासखंड एवं नगर क्षेत्र में निवास कर रहे ऐसे व्यक्ति जो विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन की पात्रता की श्रेणी में आते हैं और 59 वर्ष छह माह की आयु पूरी कर चुके हैं, उनका डाटा अनिवार्य रूप से 15 अक्तूबर 2024 तक उपलब्ध कराएं।

Exit mobile version