Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: बैंक कर्मी बनकर युवक से हुई 05 लाख से अधिक की ठगी, इस एक गलती से खाली हुआ बैंक अकाउंट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर में साइबर ठगों का गिरोह बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं।

जानें क्या है मामला

उत्तराखंड के देहरादून से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के चमन विहार निवासी सुशील कुमार रैना ने पुलिस में तहरीर दी। जिसमे बताया कि 22 मार्च 2025 को उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर कॉल आई। जिसने खुद को बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कर्मचारी बताया। कहा कि उनके डेबिट कार्ड और पते की जानकारी सत्यापित करनी है। जब उन्होंने जानकारी साझा करने से इनकार किया तो ठग ने उन्हें एक एपीके फाइल भेजी। पीड़ित के अनुसार जैसे ही उन्होंने उस फाइल को मोबाइल पर डाउनलोड किया, उनके इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट को हैक कर लिया। जिसके बाद उनके तीन अलग-अलग खातों से कुल 5.80 लाख रुपये निकाल लिए गए।

जांच शुरू

जिसके बाद उन्होंने पुलिस में तहरीर दी। पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version