Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: AI की मदद से मासूम जनता को ठग रहें साइबर ठग, हर दिन सामने आ रहें इतने मामले

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार साइबर ठग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जो अलग अलग पैतरें अपनाकर मासूम जनता को अपना शिकार बना रहे हैं। इन दिनों AI की मदद से साइबर ठग लोगों को ठग रहें हैं।

उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की बढ़ी चुनौतियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्तीय धोखाधड़ी के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 छह माह में 10,600 साइबर ठगी के मामले सामने आए। इस दौरान ठगों ने 46 करोड़ रुपये की ठगी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले छह महीने के आंकड़ों के मुताबिक साइबर ठगों ने प्रतिदिन 58 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। जिसमें ठग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) के माध्यम से आवाज बदलकर ठगी का पैतरा अपना रहें हैं।

पिछले छह माह में हुई साइबर ठगी

माह – शिकायतें – साइबर ठगी

📌📌मार्च – 1748 -12 करोड़ रुपये
📌📌फरवरी -1915- सात करोड़ रुपये
📌📌जनवरी -1893 -आठ करोड़ रुपये
📌📌दिसंबर -1727 -छह करोड़ रुपये
📌📌नवंबर- 1638 – सात करोड़ रुपये
📌📌अक्टूबर -1678 -छह करोड़ रुपये

Exit mobile version