Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: साइबर ठगों के नये- नये पैंतरे, अब आईएफएस महिला अधिकारी को बनाया निशाना, बिना ओटीपी, पिन के ठगे इतने रूपये

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं। जो बड़ा चिंता का विषय है।

साइबर ठगों का जाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक नया मामला उत्तराखंड से सामने आया है। यहां एक सीनियर आईएफएस महिला अधिकारी को साइबर अपराधियों ने अपना निशान बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन अपराधियों ने IFS अधिकारी के क्रेडिट कार्ड से लगभग 98 हजार रुपये की खरीदारी कर डाली। महिला अधिकारी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमे जानकारी में बताया कि उन्हें 25 फरवरी को आईसीआईसीआई बैंक से क्रेडिट कार्ड मिला था। इसके ठीक एक महीने बाद 25 मार्च को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक के कस्टमर केयर का अधिकारी बताया और कहा कि एक महीने में सर्विस चार्ज लगा है, जिसे उन्हें देना होगा। कहा कि लिमिट प्रबंधन करना होगा और‌ कहा कि बैंक आपसे ओटीपी, पिन आदि नहीं पूछता। ऐसे में किसी को भी ओटीपी और पिन न बताएं‌। यह बात सुनकर अफसर को विश्वास हो गया। इसके बाद साइबर ठग ने उन्हें आई-मोबाइल ऐप खोलने के लिए कहा। उनके आई-मोबाइल एप में 98 हजार रुपये क्रेडिट कार्ड से खर्च होने का मैसेज आया। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version