Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: यहां बुजुर्ग दंपती को 2 महीने घर में ही किया ‘कैद’, जमीन बिकवाकर ठगे 69 लाख रुपये

उत्तराखंड: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बुजुर्ग दंपति के साथ लाखों की ठगी हुई है। एसटीएफ ने ऋषिकेश के एक बुजुर्ग दंपती को दो महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 69 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सदस्य को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है।

ठगी का आरोपी गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित भगवत नारायण झा (81) और उनकी पत्नी कमल झा (74) के साथ ठगों ने ठगी की। ठगो ने खुद को ईडी और सुप्रीम कोर्ट का अधिकारी बताकर डराया कि उनके आधार का इस्तेमाल 10 करोड़ के अवैध लेनदेन में हुआ है। दंपती को 60 दिनों तक व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए निगरानी में रखा गया। उन्हें किसी से बात न करने और लाइव लोकेशन भेजने को मजबूर किया गया। डर के कारण दंपती ने अपनी जमीन और संपत्ति बेचकर कुल 69 लाख रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भगवत सरन, मूल रूप से बरेली (यूपी) का निवासी है और लालकुआं में मोबाइल की दुकान चलाता है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी भगवत सरन ने ‘रुद्रा टेलीकॉम’ के नाम पर फर्जी खाता खोलकर ठगी की रकम मंगवाई थी। इस खाते के खिलाफ देशभर में 30 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Exit mobile version