Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत


उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां  सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर में देर रात सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में पिता पुत्र की मौत-

जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प, ठाकुरनगर निवासी 30 साल का केदार सिंह अपनी पत्नी और 2 साल के बेटे के साथ रहता था। वह यहाँ मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात 10 बजे के करीब केदार की पत्नी घर में खाना बना रही थी। केदार और वंश घर के अंदर ही थे। तभी उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गयी और अचानक गैस सिलेंडर फट गया। वही कुछ लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटने की आवाज नहीं आई, सिलेंडर लीक होने से आग लगी। इस घटना से केदार और वंश गंभीर रूप से झुलस गए। जिनसे उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मृतक की पत्नी सदमे में चले गई। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जांच कर रही पुलिस-

वही घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आगे की जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version