उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राज्य कर विभाग की केंद्रीय अन्वेषण इकाई (सीआईयू) की टीम ने जीएसटी चोरी के मामले में बड़ा एक्शन लिया है।
राज्य कर विभाग का एक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें टीम ने जीएसटी चोरी के मामले में पांच निर्माण कंपनियों पर छापेमारी की। राज्य कर आयुक्त अहमद इकबाल के दिशा-निर्देश पर सीआईयू की 13 टीमों ने देहरादून, हरिद्वार, चमोली व उत्तरकाशी जिले में छापेमारी की कार्यवाही की। जिसमे पांच निर्माण कंपनियों के ठिकानों पर छापा मारा। इसके लिए विभाग दो महीनों से इन कंपनियों की खरीद की निगरानी कर रही थी।
इतनी राशि मौके पर जमा की
इस छापेमारी की कार्यवाही में विभाग ने छह करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। इसमें 3.67 करोड़ की राशि कंपनियों ने मौके पर जमा करा दी। इसके अलावा 2.41 करोड़ के आईटीसी क्लेम वापस किए गए। कंपनियों के दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए है। इन फर्मों ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने के लिए फर्जी कंपनियां बनाई थी और सरकार को राजस्व की चपत लगाई थी।