Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा, सेना से रिटायर होने वाले अग्निवीरों को इस फोर्स में मिलेगी सीधी तैनाती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है।

अग्निवीरों को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ संरक्षण बल (टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स) के गठन की घोषणा की है। इसके साथ ही यह भी ऐलान किया कि इस बल में उत्तराखंड के अग्निवीर जवानों की सीधी तैनाती की जाएगी। जिसमें जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक बताया गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाघों और उनके आवास की सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से गठित टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में 80 से अधिक युवाओं की भर्ती होगी। इस पहल से न केवल बाघ संरक्षण प्रयासों को मजबूती मिलेगी वरन अग्निवीर योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं को भी रोजगार के मौके उपलब्ध होंगे।

Exit mobile version