Site icon Khabribox

उत्तराखंड के अमन को मिला स्टार फेम अवॉर्ड, फैशन माडलिंग व ऐक्टिंग क्षेत्र में किया बेहतरीन प्रदर्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार के अमन सिखोला का फैशन माडलिंग व ऐक्टिंग क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अवार्ड के लिए चयन हुआ है।

इस तरह के अवॉर्ड से मोटिवेट होते हैं यूथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में एमटीवी फैशन वीक आयोजित हुआ। जिसमें अमन को फैशन माडलिंग व ऐक्टिंग क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए स्टार फेम अवॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया। वह कई वेब सेरिस व ओटीटी मूवी में काम कर रहे हैं। अब जल्द ही वह एक नई मूवी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

Exit mobile version