उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते 21 सितंबर को आयोजित हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसआईटी जांच कर रही थी।
सरकार का बड़ा फैसला
जिस पर आज राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए यह परीक्षा रद्द कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब शनिवार सुबह इस परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अंतरिम जांच रिपोर्ट सौंप दी। इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 21 सितंबर 2025 को हुई इस प्रतियोगी परीक्षा को रद्द कर दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान जारी किया और कहा कि हमारी सरकार के लिए हमारे छात्र और युवा पहले हैं, हम उनके भविष्य को लेकर गंभीर हैं। अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। परीक्षा रद्द होने की खबर से आन्दोलनरत छात्रों ने सरकार को धन्यवाद दिया है।