Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य आंदोलनकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड सरकार ने अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन करने वाले राज्य के नागरिकों को बड़ी खुशखबरी दी है।

इतने धनराशि की वृद्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को मिल रही पेंशन की राशि में 1 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक की मासिक वृद्धि की गई है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के दौरान सात दिन के लिए जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों को अब मासिक रूप से 6000 रुपए की बजाय 7000 रुपए की पेंशन मिलेगी। बताया कि इस श्रेणी के अलावा अन्य श्रेणी में आने वाले और अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले अन्य आंदोलनकारियों की पेंशन भी 4500 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। इसके अलावा राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग हुए, पूर्ण रूप से बिस्तर पर रहने वाले आंदोलनकारियों की विशेष पेंशन को भी 20,000 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। बताया कि राज्य आंदोलन में जान गंवाने वाले आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन को भी 3000 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए महीना कर दिया गया है।

Exit mobile version