Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बड़ी खबर: पुलिस विभाग में हुए तबादले, देखें किसे कहां मिली कमान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड पुलिस विभाग में तबादले हुए हैं। इस संबंध में आदेश जारी हो गये हैं।

इन्हें मिली यहां तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुखबीर सिंह नायक आईआरबी नैनीताल से पुलिस उपमहानिरीक्षक अधिसूचना बनाए गए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के कप्तान रामचंद्र राजगुरु को आईआरबी प्रथम रामनगर भेजा गया है। अब देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा के नए कप्तान होंगे। अजय गणपति कुमार पुलिस अधीक्षक रेलवे से चंपावत जिले के नए कप्तान बनाए गए हैं। कमलेश उपाध्याय जो कि एसपी देहात देहरादून के पद पर तैनात थी, अब वह देहरादून में ही पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाई गई है। इनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय पर होगी। राजधानी की एसपी सिटी रही सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार बनाई गई है। इसके अलावा प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून बनाए गए हैं। लोक जीत सिंह सीबीसीआईडी से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून के पद पर तैनात हुए हैं। इसके अलावा पंकज गैरोला एसपी क्राइम हरिद्वार बनाए गए हैं। मनोज ठाकुर एएसपी हरिद्वार के पद से खंड अधिकारी सीआईडी देहरादून के पद पर नियुक्त हुए हैं।

Exit mobile version