Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका:  26 को यहां लगेगा रोजगार मेला,92 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास से लेकर MBA तक को मौका

उत्तराखंड: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगामी 26 मई को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है।

रोजगार मेले का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मेला कान्वेंट रोड स्थित कार्यालय परिसर में लगाया जाएगा, जिसमें देश की प्रतिष्ठित निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेंगी। इस मेले के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो चुकी है।‌ इस रोजगार मेले में टीम लीज, आनंद राठी शेयर एंड स्टाक ब्रोकर्स लिमिटेड और कैंप (108) जैसी नामचीन कंपनियां शिरकत कर रही हैं। कंपनियों द्वारा कुल 92 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
• ​इंजीनियर और वायरमैन
• ​सेल्स एंड सर्विस एवं सेल्स एग्जीक्यूटिव
• ​मैनेजमेंट ट्रेनी
• ​ईएमटी (EMT) और पायलट
• ​डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर
​यह होगी योग्यता
जिसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI) डिप्लोमा, स्नातक (Graduation), बीबीए, एमबीए, डी.फार्मा, बी.फार्मा, एएनएम (ANM) और जीएनएम (GNM) पास अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं। रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

Exit mobile version