Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: KYC की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, यहां देखें

हल्द्वानी: एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (E-KYC) कराने से वंचित रह गए उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

तिथि आगे बढ़ी

जी हां शासन एवं खाद्य आपूर्ति विभाग ने ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब क्षेत्र के उपभोक्ता 7 सितंबर तक अपने संबंधित गैस एजेंसी में जाकर या ऑनलाइन माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे पूर्व विभाग द्वारा केवाईसी की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई थी। जो आगे बढ़ गई है। खाद्य एवं पूर्ति विभाग तथा गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 7 सितंबर से पहले अनिवार्य रूप से अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें। निर्धारित तिथि के बाद केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है।

Exit mobile version