Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग को लेकर बड़ी अपडेट, भीमबली-रामबाड़ा आपदा में बैली ब्रिज दोबारा बनकर तैयार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। इसी बीच यात्रा मार्ग को लेकर बड़ी खबर आई है।

यात्रियों को मिलेगी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रामबाड़ा क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।पिछले वर्ष 31 जुलाई को भीमबली-रामबाड़ा आपदा में बैली ब्रिज बहा था। जो अब 48 मीटर लंबे फोल्डिंग पुल के रूप में दोबारा बनकर तैयार हो गया है। यहां बीते सोमवार से पुल पर आवाजाही शुरू हो गई है। जिससे यात्रा फिर से सुचारु और सुरक्षित हो गई है। अब पैदल यात्रियों, घोड़ा-खच्चर और पालकी सेवाओं को जाम जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Exit mobile version