उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कार्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन पर्यटकों के लिए खुल गया है।
हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार की सुबह 6 बजे यह जोन पर्यटकों के लिए खोला गया है। इस मौके पर इससे पहले रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने पूजा अर्चना करने के बाद विधि विधान से बिजरानी जोन के आमडंडा गेट को शुरू किया। जिसके बाद जिप्सी में सवार पर्यटकों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी के लिए रवाना किया।