Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 300 मीटर गहरी खाई में समाई बाइक, भाई की मौत, बहन घायल

पिथौरागढ़ : गंगोलीहाट से  बटकातोली चौनाला जा रही बाइक चौनाला से लगभग एक किमी पीछे बाइक अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर से अधिक गहरी खाई में जा गिरी । बाइक में भाई – बहन सवार थे । बाइक चालक की उसी समय घटनास्थल पर मौत हो गयी । पीछे बैठी हुई बहन, बाइक से छटक जाने से घायल हो गयी ।

शनिवार को दोनों भाई बहन अपने घर जा रहे थे

दोनो भाई- बहन गंगोलीहाट में अपने मामा के साथ रह कर पढ़ते थे। शनिवार को दोनों भाई – बहन  बाइक से अपने घर बटकातोली चौनाला जा रहे थे । गांव से लगभग एक किमी दूर बाइक अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।  बाइक में पीछे बैठी 21 वर्षीय भावना खाई में छटक कर घायल हो गई और बाइक चला रहा 19 वर्षीय करन सिंह बाइक के साथ गहरी खाई में गिर गया ।  तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर जाने से करन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही गंगोलीहाट से थानाध्यक्ष विशन लाल, एसआइ मोहन सिंह, जवान नरेंद्र देऊपा, संजू राम, भगवत मेहरा, नीरज चंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल भावना को खाई से निकाल कर उपचार  के लिए गंगोलीहाट भेजा। बाद में खाई में उतर कर ग्रामीणों के सहयोग से मृतक करन सिंह के शव को सड़क तक पहुंचाया गया ।  आज रविवार को मृतक का सीएचसी में पोस्टमार्टम किया जाएगा ।  इंटर में पढ़ने वाले छात्र की मृत्यु से घर में कोहराम मचा हुआ है ।

Exit mobile version