Site icon Khabribox

उत्तराखंड: टनकपुर-चंपावत मार्ग पर गहरी खाई में गिरी बाइक, दो लोग घायल, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को डीसीआर चंपावत से सूचना प्राप्त हुई कि टनकपुर-चंपावत मार्ग पर बस्तियां नामक स्थान के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 20–25 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

दो लोग घायल

इस वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए थे। उक्त सूचना पर उप निरीक्षक दीपक सावंत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम पोस्ट टनकपुर से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर दोनों घायलों तक पहुंच बनाई गई तथा सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित मुख्य सड़क तक लाया गया।घायलों की पहचान शमशुल हुदा पुत्र वसी उल्ला, निवासी खटीमा, यशपाल पुत्र दयाल, आयु 37 वर्ष, निवासी राजीव नगर, खटीमा के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार प्रदान करने के उपरांत दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया।

Exit mobile version