Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराए बाइक सवार, पति की हुई मौत, पत्नी की हालत गंभीर

रुड़की से एक सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी की मृत्यु की खबर सामने आई है। वहीं कपड़ा व्यापारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल महिला भाजपा महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी हैं। महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।

देर शाम को घर लौटते समय हुआ हादसा

मृतक व्यापारी की पहचान सुनहरा गांव निवासी चंद्र किरण के रूप में हुई है जिनका गर्म कपड़ों का कारोबार है। वे जम्मू से सामान लेकर अलग-अलग जगहों पर कारोबार करते थे। बीते मंगलवार की सुबह वे अपनी पत्नी कविता कश्यप के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर के लिए किसी काम से निकले थे। देर शाम को अपने घर की ओर लौटते समय उनकी बाइक मंडावली गांव के पास हाईवे पर बीच रास्ते में खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और दोनों पति पत्नी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान व्यापारी चंद्र किरण की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कविता कश्यप की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

Exit mobile version