Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शादी समारोह में आए युवक की बाइक चोरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में शादी समारोह में में आये एक युवक की बाइक चोरी हो गई।

पुलिस को दी तहरीर

मिली जानकारी के अनुसार कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बेतवाला निवासी मोनू कुमार पुत्र छत्रपाल ने कटोराताल चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह विगत रात करीब 8 बजे कटोराताल क्षेत्र के बाबा रिसोर्ट में शादी समारोह में आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके 18 एफ 9117 को रिसोर्ट के ग्राऊंड में खड़ी की थी। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे वापस आया तो बाइक वहां नहीं थी।

पुलिस की तलाश जारी

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि बाइक चोरी करते हुए चोर की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version