Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा ने प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बनाए जाने पर मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर जश्न मनाया

भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा ने आज उत्तराखंड प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बनाए जाने पर मिष्ठान वितरण किया व आतिशबाजी कर जश्न मनाया ।

महेंद्र भट्ट  के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी को एक नई स्फूर्ति प्राप्त होगी

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि महेंद्र भट्ट  के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी को एक नई स्फूर्ति प्राप्त होगी और आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ नगर पालिका नगर पंचायत जिला पंचायत सहित आगामी लोकसभा चुनाव में नया इतिहास रचेगी,भारतीय जनता पार्टी अपने हर कार्यकर्ता के महत्व को समझती है और जानती है किसे कब दायित्व दिया जाना है,उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कार्य करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव ,महासचिव, व प्रदेश अध्यक्ष के साथ दो बार पूर्व में बद्रीनाथ क्षेत्र से विधायक रहने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं और निश्चित रूप से उनका अनुभव भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश को मिलेगा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है कि अपने जमीन से जुड़े हर कार्यकर्ता को उच्च शिखर में पहुंचा कर उसके अनुभव का लाभ लेने का कार्य करती है उन्होंने कहा कि श्री महेंद्र भट्ट को दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है ।

ये उपस्थित रहे

कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद गोपाल जिला महामंत्री महेश नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुररानी, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद आगरी पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, अजय वर्मा,युवा मोर्चा ,जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,नगर महामंत्री मनोज जोशी,पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट,राजीव गुररानी,बीना नयाल,रेखा आर्या,निशा बिष्ट, चन्द्रा जोशी,आनंद कनवाल, दीक्षांत पवार कृष्ण बहादुर,दीपक कपूर,तुषार कांत,नगर अध्यक्ष भाजयुमो अर्जुन बिष्ट,सलमान अंसारी, हेमन्त कुमार जोशी,घनश्याम तिवारी,सूरज अलमिया, दीक्षित जोशी,राहुल कुमार नमन गुरनानी, हिमाल शर्मा चन्दन रावत, हरीश नेगी, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version