Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में नाम उछाले जाने पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रूख, मानहानि का दावा ठोका, इन्हें बनाया आरोपी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग तेज हो गई है।

मानहानि का मुकदमा

प्रदेशभर में अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर जन आक्रोश दिख रहा है। हर कूचे, हर गली, हर गांव और हर शहर में लोग हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता भंडारी हत्याकांड में अपना नाम घसीटे जाने से नाराज बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने अब कानूनी रास्ता अपनाया है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर कराया है इसके साथ ही देहरादून के डालनवाला थाने में भी पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

कल हो सकती है सुनवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनावर समेत अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया के ​जरिए अपने खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने और छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी याचिका में गौतम ने 2 करोड़ रुपये हर्जाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ डाले गए कथित मानहानिकारक सामग्री को हटाने की मांग की है‌। वहीं उनकी इस याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट बुधवार को सुनवाई कर सकता है।

Exit mobile version