Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भाजपा विधायक महेश जीना का नगर निगम में हंगामा, मामले ने पकड़ा तूल, जाने क्या है मामला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा सल्ट से विधायक महेश जीना और नगर निगम के आयुक्त के बीच तीखी नोकझोक का मामला सामने आया है।

विधायक ने नगर निगम में किया हंगामा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को विधायक समर्थकों के साथ दोपहर बाद नगर निगम पहुंचे। इस दौरान वहां खुब बवाल मचा। खबर सामने आई है कि किसी परिचित का टेंडर निरस्त होने पर विधायक ने पहले कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की। विधायक पर नगर आयुक्त के लिए भी अपशब्दों के प्रयोग का आरोप है।

हड़ताल पर गये कर्मचारी

इस व्यवहार से नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। जिस पर आज से सफाई सहित सभी कार्य ठप कर हड़ताल की घोषणा की है। साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि विधायक जब तक माफी नहीं मांगते तब तक कर्मचारी हड़ताल वापस नहीं लेंगे।

कहीं यह बात

सोशल मीडिया पर इस संबंध में वीडियो भी सामने आया है। वही विधायक महेश जीना ने भी कहा है कि वह अपने परिचित व्यक्ति के टेण्डर सम्बन्धी गडबड़ी की बात करने गये थे। उन्होंने यह कहा कि अगर मेरे बेटे के टेण्डर में नाम भी होगा तो विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा।

जांच के निर्देश

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही 15 दिन में प्रकरण की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।।


Exit mobile version