Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भाजपा विधायक ऋतु भूषण खंडूरी ने   राज्य विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु भूषण खंडूरी ने आज  राज्य विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड सरकार भी महिला स्पीकर बनाने जा रही है

सरकार के पास 47 विधायकों का बहुमत होने से श्रीमति खंडूरी का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। इस बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी ने महिला को स्पीकर बनाया था और आज उत्तराखंड सरकार भी महिला स्पीकर बनाने जा रही है।

Exit mobile version