Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 09 और 10 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं जेपी नड्डा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 09 और 10 मार्च को उत्तराखंड आ सकते हैं। इस दौरे के दौरान नड्डा राज्य की पांचों लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।इससे पहले वह फरवरी के अंतिम सप्ताह और फिर दो मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आने वाले थे, लेकिन तब दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की व्यस्तता व खराब मौसम के चलते यह दौरा रद्द हो गया था। अब जेपी नड्डा का यह तीसरी बार आने का कार्यक्रम तय हुआ है।

Exit mobile version