Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड दौरे पर आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, 9 सितंबर को पहुंचेंगे हल्द्वानी

उत्तराखंड: आगामी राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं।

उत्तराखंड दौरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह आगामी 9 सितंबर से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। दौरे के पहले दिन यानी 9 सितंबर को नितिन नवीन हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से जमीनी स्तर का फीडबैक लेंगे। दौरे के दूसरे दिन, 10 सितंबर को भाजपा अध्यक्ष पूर्व सैनिक सम्मेलन में भाग लेने के बाद रुद्रपुर का रुख करेंगे।

Exit mobile version