Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भाजपा मनाएगी राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ, प्रदेश भर में जन सहभागिता के साथ होगी आयोजित, राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना खास उद्देश्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भाजपा राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाएगी।

आयोजित होंगे कार्यक्रम

इसी क्रम में प्रदेश भर में जन सहभागिता के साथ यह वर्षगांठ मनाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो आगामी सात से 26 नवंबर तक चलेगा। इस अभियान में संयोजक की जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत को सौंपी है। सह संयोजक के रूप में प्रदेश मंत्री गौरव पांडेय व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत कार्य देखेंगे। अभियान प्रदेश में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी शिक्षण एवं सरकारी संस्थानों और विधानसभा स्तर पर वंदेमातरम का गायन किया जाएगा। बताया कि इसका उद्देश्य राष्ट्रगीत में निहित राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना है।

Exit mobile version