उत्तराखंड: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभियान चलाने जा रही है। जिसमें विपक्ष द्वारा बनाए जा रहे माहौल का मुकाबला करने के लिए बीजेपी अब NEET में सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगी।
चलेगा यह अभियान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे अभियान की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को सौंपी गई है। जिसमें पार्टी की रणनीति के मुताबिक, भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्तराखंड प्रदेशभर में NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी के घर जाएंगे। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा सफल छात्रों को सम्मानित किया जाएगा और उनके अभिभावकों से संवाद साधा जाएगा। संवाद के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी। यह अभियान केवल घरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भाजयुमो कार्यकर्ता राज्य के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और प्रमुख कोचिंग संस्थानों में जाकर तैयारी कर रहे युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।