Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जल्द बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए दौड़ में किन नामों की है चर्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीजेपी को जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। इसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष पद पर चयन की घोषणा की है।

केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी बनाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण  द्वारा उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु केंद्रीय मंत्री हरीश मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक जुलाई को प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। चुनाव की प्रक्रिया 29 जून से शुरू होने की संभावना है। इसका विधिवत रूप से कार्यक्रम जल्द जारी होगा।

इन नामों की चर्चाएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक आठ से ज्यादा दावेदार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट और वरिष्ठ नेता केदार जोशी शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर रोड विधायक खजान दास, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल और संगठन के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा के नाम की भी चर्चाएं हैं।

Exit mobile version