Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बीजेपी महा-जनसंपर्क अभियान 5 जुलाई तक बढ़ा, होगी 4 जनसभाएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भाजपा द्वारा महाजनसंपर्क अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। उसी के तहत उत्तराखंड में भी अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने अपने जिलों में मोदी सरकार के लिए समर्थन की अपील कर रहे हैं।

4 जनसभाओं को 6 जुलाई से पहले करना होगा आयोजित

इस अभियान को पूरा करने का समय पहले जहां भाजपा द्वारा 30 जून रखा गया था। वहीं, 4 जनसभाओं को स्थगित कर दिया गया था। अब इन 4 जनसभाओं को 6 जुलाई से पहले-पहले आयोजित करना है। अब इस अभियान को आगे बढ़ा दिया गया है।

5 जुलाई तक चलाया जाएगा अभियान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि अभियान को अब 5 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की जाएंगी।

Exit mobile version