Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून नगर निगम में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत, मेयर चुनाव में दर्ज की इतिहास की सबसे बड़ी जीत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल शनिवार को नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना हुई। इसके साथ ही परिणाम भी सामने आए।

नगर निकाय चुनाव के परिणाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के 11 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों में भाजपा ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। इसके अलावा श्रीनगर नगर निगम में निर्दलीय आरती भंडारी ने जीत दर्ज की है। वहीं देहरादून में मेयर चुनाव में इतिहास की सबसे बड़ी जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल 1 लाख वोटों से जीते हैं। यहां करीब 28 घंटों तक चली काउंटिंग के बाद रविवार दिन में नतीजे घोषित हो गए हैं।

मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सौरभ ने दर्ज की प्रचंड जीत

रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने इतिहास रचा है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने देर रात तक अजेय बढ़त बनाते एतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा के सौरभ थपलियाल ने देहरादून नगर निगम में अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा के सौरभ थपलियाल एक लाख 5 हजार वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करते हुए देहरादून शहर के मेयर बन गए हैं। देहरादून नगर निगम में ये सबसे बड़ी जीत है। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल को 1 लाख 36 हजार 483 वोट मिले। इस तरह सौरभ ने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार 295 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

Exit mobile version