Site icon Khabribox

उत्तराखंड बोर्ड: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा का शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य, इतने शिक्षक नियुक्त

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जो विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर शुरू हो गया है।

दी यह जानकारी

इसके लिए कॉपियों को जांचने के लिए कुल 809 अनुभवी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौडियाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को राहत देते हुए 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक साल 2026 की प्रथम परीक्षा सुधार और साल 2025 की तृतीय परीक्षा सुधार आयोजित कराई गई थी।
​अब इन परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 3 अगस्त से शुरू हो गया है, जो आगामी 7 अगस्त तक चलेगा। जिसके बाद जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

Exit mobile version